Recents in Beach

भारत के प्रमुख मकबरे तथा उनका स्थान | Bharat ke pramukh makbare

भारत के प्रमुख मकबरे तथा उनका स्थान | Major Tombs of India and their Location

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भारत के प्रसिद्ध शासकों के मकबरों के स्थान एवं अनकी विशेषताओं के बारे में जानेंगे जो आपके आने वाले Railway RRB NTPC, GRUOP D, SSC CGL, SSC GD, UPSC एवं STATE EXAM  की परीक्षा के लिये महत्वपूर्ण रहने वाली है।

Bharat-ke-pramukh-makbare
Bharat ke pramukh makbare

प्रसिद्ध शासकों के मकबरे  

 शासक 

 मकबरा 

बाबर

काबुल  

हुमायूॅ 

दिल्ली  

अकबर 

सिकंदरा  

जहांगीर 

लाहौर  

शाहजहाँ 

आगरा  

ओरंगजेब

दौलताबाद  

शेरशाह 

सासाराम  

बैजूबाबरा 

चंदेरी  



बाबर का मकबरा | Babar ka Makbara

मुगल वंश के संस्थापक बाबर के मकबरे को प्रारंभ में तो आगरा में स्थापित किया गया परन्तु उनके द्वारा लिखी पुस्तक मे मिली जानकारी के अनुसार उनकी इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनके शरीर को  काबुल में दफनाया जाये अतः उनके कब्र एवं मकबरे का निर्माण काबुल में बाग-ए-बाबर के नाम से किया गया है।

हुमायूॅ  का मकबरा | Humayun ka Maqbara

हुमायूॅ  के मकबरा दिल्ली में स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1565 में शुरू हुआ एवं 1572 में सम्पन्न हुआ इसे मकबरे के वास्तुकार मिराक मिर्जा घियास थे। उनकी कब्र के साथ हुमायूॅ की बेगम हमीदा बानो बेगम की भी कब्र है। यहॉ पर चार बाग उद्यान काफी प्रसिद्ध है।

अकबर का मकबरा | Akbar ka Makbara

मुगल वंश के प्रसिद्ध शासक अकबर का मकबरा सिकंदरा आगरा में स्थित है। इस का निर्माण वर्ष 1605 से 1613 के बीच अकबर के पुत्र जहॉंगीर के द्वारा कराया गया था। जो कि 119 एकड़ में फैला हुआ है।

जहॉंगीर का मकबरा | Jahanjir ka Makbara

जहॉगीर के मकबरे का निर्माण शाहदरा मे जो कि लाहौर पाकिस्तान में स्थित है। इस मकबरे का निर्माण जहॉगीर के पुत्र शाहजहॉ के द्वारा एक बगीचे में उनकी मृत्यु के 10 साल बाद कराया गया था।

शाहजहॉ का मकबरा | Shahjahan ka Maqbara

शाहजहॉ क मकबरा आगरा में स्थित है। इसे उनकी मृत्यु 22 जनवरी 1666 के बाद बनावाया गया। शाहजहॉं को मुगल काल की स्थापत्य कला का स्वर्ण युग कहा जाता है। उनके काल में निर्माण की हुयी दिल्ली का लाल  एवं जामा मस्ज्दि काफी प्रसिद्ध हैं।

औरंगजैब का मकबरा | Aurangzeb ka Makbara

औरंगजैब का मकबरा खुल्दाबाद में स्थित है जो कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में आता है।

शेरशाह सूरी का मकबरा | Sher Shah Suri Tomb

शेराशाह सूरी का मकबरा बिहार राज्य के सासाराम में स्थित है इस का निर्माण वर्ष 1545 में सम्पन्न हुआ। शेरशाह सूरी ने मुगल साम्राज्य को परास्थ करके सूरी साम्राज्य की स्थापना की थी परन्तु कलिंजर किले में वारूद विस्फोट में उसकी मृत्यु हो गयी।

बैंजूबाबरा का मकबरा | Baiju Bawar ka Makbara

बैंजूबाबरा का मकबरा चंदेरी में स्थित है। वह बैजनाथ प्रसाद के नाम से भी जाने जाते थै उन्हैं ग्वालियर राजघराने में राजा मानसिंह का राज्याश्रय प्रदान किया गया था। वह धु्रपद गायक एवं तानसेन के समकालीन मान जाते हैं।

दोस्तों आपको हमारा ''भारत के प्रमुख मकबरे तथा उनका स्थान" आर्टिकल कैसा लगा आप सभी अपने विचार कमेंट वोक्स में जरूर शेयर करियेगा।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ