Recents in Beach

12 September 2021 Current Affairs in Hindi I 12 सितंबर 2021 करंट अफेयर्स

आज हम डेली करंट अफेयर्स में ‘‘12 सितंबर 2021 डेली करंट अफेयर्स’’ के बारे में जानेंगे जो आपके आने वाले Railway RRB NTPC, GRUOP D, SSC CGL, SSC GD, UPSC एवं STATE EXAM  की परीक्षा के लिये महत्वपूर्ण रहने वाली है।  

12-september-2021-current-affairs-in-hindi

13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की है।
उत्तर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
व्याख्या :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम ये अध्यक्षता की। 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम "BRICS@15: Intra-BRICS Cooperation for Continuity, Consolidation and Consensus.” यानी ब्रिक्स@15: निरंतरता, समेकन और सहमति के लिए अंतर-ब्रिक्स रखा गया है। इस शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने आदर्श वाक्य Build-back Resiliently, Innovatively, Credibly and Sustainably’ के साथ बढने की शुरुआत की है।

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह “Gaofen-5-02”का किस देश ने सफल परिक्षण किया है।
उत्तर :- चीन ने।
व्याख्या :- चीन ने शांकसी प्रांत के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से लॉन्ग मार्च-4C प्रक्षेपण यान से पृथ्वी अवलोकन ग्रह का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। यह इस श्रृंखला का 24 वां उपग्रह है जो पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का निरिक्षण करेगा।

हवा से कार्बन लेने वाल दुनिया का सबसे बड़ा प्लांट कहॉं पर बना है।
उत्तर :- आइसलैंड में।
व्याख्या :- हवा से कार्बन अर्थात CO2 निकालने वाला दुनिया का सबसे बड़ा प्लांट आइसलैंड में शुरु किया है जिसको ओर्का(ORCA) नाम दिया गया है। इसका शाब्दिक अर्थ उर्जा है। यह प्लांट प्रति वर्ष 4000 टन CO2 सोख सकता है।

हिमालय दिवस कब मनाया जाता है और इस बार की थीम क्या थी।
उत्तर :- 9 सितंबर।
व्याख्या :- 9 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और नौला फाउंडेशन के द्वारा हिमालय दिवस का आयोजन किया गया है। इस हिमालय दिवस की थीम ‘Contribution of Himalayas and our responsibilities’ यानि 'हिमालय का योगदान और हमारी जिम्मेदारियां' रखा गया है। यह कार्यक्रम ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ का चल रहे आयोजन का हिस्सा है।

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरिश मुर्मू को किसका अध्यक्ष चुना गया है।
उत्तर :- ASOSAI
व्याख्या :- भारतीय नियंत्रक और महालेख परीक्षक मुर्मू जी को तीन साल (2024-2027) की अवधि के लिये एशियाई सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थानो( (Asian Organization of Supreme Audit Institutions)  का असेंबली का अध्यक्ष चुना गया है। यानी भारत वर्ष 2024 में ASOSAI की 16 वीं असेंबली की अध्यक्षता करेगा।

बिटकॉइन को राष्ट्रीय मुद्रा के रुप में मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश कौन है।
उत्तर :- अल साल्वाडोर
व्याख्या :- अल साल्वाडोर ने राष्ट्रीय मुद्रा के रुप में बिटकॉइन को स्वीकार कर दुनिया का पहला देश बन गया है। राष्ट्रपति नायब बुकेले ने वहॉं की संसद द्वारा पास किये गये बिल को 24 घंटे में अनुमति दे दी है। इस प्रकार बिटकॉइन अल साल्वाडोर की राष्ट्रीय मुद्रा बन चुकी है।

NPCI और FIiserv ने कौन सा प्रोग्राम लॉन्च किया है।
उत्तर :- nFINI
व्याख्या :- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम(NPCI) ने Fiserv के सहयोग  से nFINI प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह एक (बैंकिंग-एज-ए-सर्विस) BaaS प्रोग्राम है। nFINI प्रोग्राम के माध्यम से आवश्यक सेवाओ तक पहुंच प्रदान करके Rupay कार्ड को बैंकिंग बाजार में शक्ति प्रदान करेगा।

विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया वो किस राज्य से थे।
उत्तर :- गुजरात
व्याख्या :- गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस्तीफा दे दीया। वह भाजपा सरकार के चौथे मुख्यमंत्री थे।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष किसे चुना गया है।
उत्तर :- इकबाल सिंह लालपुरा
व्याख्या :- इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग(National Commission for Minorities)  का अध्यक्ष चुना गया है। वह पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे है। वह पंजाब के रहने वाले है और अपने सेवा में राष्ट्रपति के पुलिस पदक, मेधावी सेवाओं के लिए पुलिस पदक और शिरोमणि सहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया है।

उदय भाटिया की लॉन्च हुई नई बुक का क्या नाम है।
उत्तर :- बुलटे्स ओवर बॉम्बे।
व्याख्या :- उदय भाटिया द्वारा लिखित नई पुस्तक ‘‘बुलेट्स ओवर बॉम्बेः सत्या एंड द हिंदी फिल्म गैगस्टर’’ है। यह पुस्तक अनुराग कश्यप, राम गोपाल वर्मा, मनोज वाजपेयी, विशाल भारद्वाज, सौरभ शुक्ला से संबंधित है।

मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही किस पुस्तक का विमोचन किया है।
उत्तर :- ‘‘हरियाणा एनवायरनमेंट एंड पोल्यूशन कोड’’
व्याख्या :- हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर ने ‘‘हरियाणा एनवायरनमेंट एंड पोल्यूशन कोड’’ का विमोचन किया। यह पुस्तक पुर्व आईएएस अधिकारी और कवि श्रीमती धीरा खंडेलवाल द्वारा संकलित पुस्तक है।जो यह जानकारी देगी की उदयोग लगाने के लिये कौन से कानून की स्वीकृती लेनी होती है।

नमस्कार दोस्तों तो आप को आज की "डेली करंट अफेयर्स"(Daily current affairs in hindi) की सीरीज केसी लगी अपने विचार जरुर नीचे कमेंट बोक्स में लिखियेगा। जीससे आने वाले समय में कुछ बेहतर कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ