Recents in Beach

नोबेल पुरस्कार विजेता 2021 लिस्ट | Nobel Prize Winners 2021 list

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की नोबेल पुरस्कार क्या होता है और इसकी शरूआत कब हुयी थी एवं यह किस और कितने क्षेत्रों में दिया जाता है। यह भी जानेंगे की 2021 का नोबेल पुरस्कार किस किस को मिला है

नोबेल पुरस्कार की शुरूआत सन 1901 को नोबेल फाउंडेशन के द्वारा की गयी थी जो की स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबे की याद में दिया जाता है एवं उन लोंगो को सम्मानित किया जाता है जो मानव जाति के विकास में लोंगो की सहायता कर रहें है। नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है जो की इस प्रकार है शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, विज्ञान एवं अर्थशास्त्र आदि

Nobel-Prize-Winners-2021-list

Nobel Prize Winners 2021 list

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 | Nobel Peace Prize Winners 2021

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव(Dmitry Muratov) एवं फिलीपीन पत्रकार मारिया रसा(Maria Ressa)  को उनके पत्रकारिता के क्षेत्रों में पत्रकारों को अभिव्यक्ति की आजादी एवं उनके संघर्षो की आवाज उठाने और निर्भय पत्रकारिता के लिये दिया गया है।

नोबेल पुरस्कार भौतिकी 2021 | Nobel prize in Physics 2021 

स्यूकरो मनाबे, क्लोस हैसलमेन और जियॉर्जियो पेरिसी को 2021 का भौतिकी क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है यह पुरस्कार जटिल फिजिकल सिस्टम को बेहतर तरीके से समझाने के लिये दिया गया है। तीनों ही वैज्ञानिक अलग देशों से है मनाबे जापान, हेलसमेन जर्मनी एवं पेरिसी इटली से है। भौतिकी के नोबेल पुरसकार की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडिमी ऑफ साइंस के द्वारा की जाती है।

नोबेल पुरस्कार रसायन 2021 | Nobel prize in Chemistry 2021

बेंजामिन लिस्ट(Benjamin list) एवं डेविड डब्ल्यू सी मैकलिन(David W.C. Macmillan) को केमिस्ट्री का नोबल पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया यह पुरस्कार उनके द्वारा खोज किये गये अणुओं को बनाने के नये तरीके के लिये दिया गया है। यह उपलब्धी उनके रसायन विज्ञान के क्षेत्र एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटलिसस में है। इस पुरस्कार का चयन रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस के द्वारा किया जाता है।

नोबेल पुरस्कार साहित्य 2021 | Nobel prize in Literature 2021

तंजानिया के साहित्यकार अब्दुलाराजाक(Abdulrazak Gurnah) को 2021 का नोबेल साहित्य पुरस्कार प्रदान किया है। अब्दुलाराजाक का जन्म 1948 को तंजानिया में हुआ पर उनका जीवन यूनाइटेड किंगडम एवं नाइजीरिया में बीता। उनके द्वारा रचित उपन्यास पेराडाईज(Paradise) काफी प्रसिद्ध है।

नोबेल पुरस्कार मेडिसन 2021 | Nobel Prize in Medicine 

अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस(David Julius) और आर्डम पातापुतियन(Ardem Patapoutian) को संयुक्त रूप से 2021 को मेडिसन के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान किया गया यह पुरस्कार उनकी खोज तापमान एवं स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स के लिये दिया गया है। 


FAQ in hindi
नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है?
नोबल पुरस्कार छः क्षेत्रो में दिया जाता है जो इस प्रकार हैं शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चकित्सा ,विज्ञान एवं अर्थशास्त्र आदि।

नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय श्री रविन्द्र नाथ टैगोर(Ravindra Nath Tagore) थै जिन्हैं यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में गितांजली(Gitanjali) के लिये दिया गया था।

नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?
नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला मैडम मैरी क्यूरी(Marie Curie )थी जिन्हैं यह पुरस्कार रेडियोएक्टिवता(Radioactivity) में खोज के लिये दिया गया था।

नोबेल पुरस्कार प्राप्त करनें वाल प्रथम भारतीय महिला कौन थी?
नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला मदर टेरसा(Mother Teresa) थीं यह पुरस्कार उनको वर्ष 1979 में करूणा और लोंगो की सेवा के लिये शांति के क्षेत्र में दिया गया था। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ